हलसी में पंजीयन की उलझन खत्म, शिक्षक दिवस पर लगा मार्गदर्शन शिविर

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए शिक्षक | Prabhat Khabar Network

हलसी के राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सत्र के विद्यार्थियों के लिए पंजीयन और विषय चयन को लेकर विशेष मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

हलसी (लखीसराय). शिक्षक दिवस पर शनिवार को राजकीय महाविद्यालय, हलसी में चार वर्षीय स्नातक के प्रथम सत्र के विद्यार्थियों के पंजीयन को लेकर मार्गदर्शन-सह-परामर्श शिविर लगाया गया. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने की. संयोजन इतिहास विभाग के डॉ. पीयूष रंजन और संचालन अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. अंकित राज ने किया. शिविर में विद्यार्थियों को पंजीयन प्रपत्र भरते समय विषय चयन में आ रही परेशानियों का समाधान बताया गया. विशेष रूप से लघु विषय-1, बहु-विषयक पाठ्यक्रम-1, क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम-1, कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम-1 और मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम-1 के चयन की जानकारी दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रहित में शिविर का किया गया आयोजन

डॉ. पीयूष रंजन ने कहा कि विश्वविद्यालय ने प्रथम सत्र के पंजीयन की तिथि 31 अगस्त से 5 सितंबर तय की थी. तकनीकी कारणों से विद्यार्थियों को विषय चुनने में कठिनाई हो रही थी, छात्रहित में यह शिविर आयोजित किया गया. प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में कला संकाय के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र की पढ़ाई होगी. हिंदी मुख्य विषय लेने वाले विद्यार्थी अंग्रेजी को लघु विषय के रूप में लेंगे, जबकि अंग्रेजी मुख्य विषय लेने वाले हिंदी को लघु विषय के रूप में चुनेंगे.

बहु-विषयक पाठ्यक्रम में एक विषय को चुनना होगा

बहु-विषयक पाठ्यक्रम में इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में से एक विषय चुनना होगा. क्षमता संवर्धन में हिंदी और अंग्रेजी में से एक, कौशल संवर्धन में उन्नत संगणक पत्रक उपकरण और दैनिक जीवन में संवाद में से एक तथा मूल्य संवर्धन में नीतिशास्त्र और संस्कृति एवं स्वच्छ भारत में से एक विषय चुनने को कहा गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन