मननपुर स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव हेतु दैनिक यात्रियों ने की मांग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को ज्ञापन सौंपते संघ के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बिहार दैनिक यात्री संघ ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को ज्ञापन सौंपकर मननपुर स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की है।
चानन (लखीसरय). बिहार दैनिक यात्री संघ दानापुर मंडल, मननपुर के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मुलाकात कर मननपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा. संघ के महासचिव सत्य प्रकाश कुमार उर्फ संजय महाराज एवं अध्यक्ष केबी राय ने मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए क्षेत्र के रेल यात्रियों की समस्याओं को रखा.
आपके शहर में
यात्री संघ ने बरियारपुर से मननपुर रेल परियोजना को पुनः लागू कर कार्य प्रारंभ करने की मांग की यात्री संघ ने बरियारपुर से मननपुर रेल परियोजना को पुनः लागू कर कार्य प्रारंभ करने की मांग की. इसके साथ ही दानापुर मंडल के इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर गोड्डा-दोराय एक्सप्रेस, एरणाकुलम सुपरफास्ट, हिमगिरी एक्सप्रेस, भागलपुर अंग एक्सप्रेस, हावड़ा जनशताब्दी, पूर्वा एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट, कुम्भ/उपासना एक्सप्रेस, सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, अनन्या एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस तथा साउथ बिहार दुर्ग एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की पुरजोर मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए