कजरा में रेलवे ट्रैक पर भरा बारिश का पानी, डेढ़ घंटे ठप रहा रेल परिचालन

कजरा में रेलवे ट्रैक पर जलजमाव | Prabhat Khabar Network
कजरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर जलजमाव के कारण जमालपुर-किऊल रेलखंड पर डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा, यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पीरीबाजार (लखीसराय). लगातार हो रही बारिश ने सोमवार को जमालपुर-किऊल रेलखंड की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. कजरा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर जलजमाव हो जाने से करीब डेढ़ घंटे तक अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.मिली जानकारी के अनुसार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कजरा के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया.
सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन ने रोक दी परिचालन
सुरक्षा को देखते हुए रेल प्रशासन ने एहतियातन परिचालन रोक दिया. अभयपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि जलजमाव के कारण 22948 भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अभयपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा. यह ट्रेन सुबह 8:33 बजे से 10:10 बजे तक अभयपुर में ही खड़ी रही.
पानी कम होने के बाद शुरू हुआ परिचालन
ट्रैक से पानी कम होने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य हुई. इसके बाद सुबह 10:11 बजे ट्रेन को अभयपुर से किऊल की ओर रवाना किया गया. धीरे-धीरे इस रूट की अन्य ट्रेनों का परिचालन भी सामान्य हो गया.ट्रेनों के विलंब होने से कई यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके. रेलवे प्रशासन ने बताया कि बारिश को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अपडेट स्थिति जरूर जांच लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










