Kiul Junction पर 'ऑपरेशन सतर्क' में बड़ी कार्रवाई,RPF-GRP ने लावारिस बैग से 63 बोतल शराब की जब्त

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब की बोतलों के साथ आरपीएफ अधिकारी | Prabhat Khabar Network

Lakhisarai News: किऊल जंक्शन पर 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत आरपीएफ और जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई की है. लावारिस पिट्ठू बैग से देशी और विदेशी शराब की कुल 63 बोतलें जब्त की गई हैं.

विज्ञापन

Lakhisarai News: पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल जंक्शन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत रविवार को आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लावारिस बैगों से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की. दो अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में कुल 63 बोतल देशी-विदेशी शराब जब्त की गई. बरामद शराब को संबंधित थाना के हवाले कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मिला पहला बैग, पंजाब की व्हिस्की बरामद

पहली कार्रवाई प्लेटफॉर्म संख्या-1 के लखीसराय छोर पर हुई. उप निरीक्षक रमेश कुमार और आरक्षी सूर्यदेव कुमार गश्त के दौरान एक हरे-काले रंग का लावारिस पिट्ठू बैग मिला. काफी देर तक पूछताछ के बावजूद किसी यात्री ने बैग पर दावा नहीं किया.

वीडियोग्राफी के बीच बैग की तलाशी लेने पर उसमें इंपीरियल ब्लू कंपनी की 750 एमएल वाली 8 बोतल व्हिस्की मिली. सभी बोतलों पर 'For Sale in Punjab' अंकित था. कुल छह लीटर शराब की अनुमानित कीमत करीब 3,200 रुपये आंकी गई. जब्त शराब को उत्पाद थाना लखीसराय को सौंप दिया गया.

प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर दूसरी कार्रवाई में 55 बोतल शराब बरामद

दूसरी कार्रवाई आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में प्लेटफॉर्म संख्या-3 के जमालपुर छोर पर की गई. सहायक उप निरीक्षक लालजीत सिंह और जीआरपी टीम ने गश्त के दौरान दो संदिग्ध लावारिस बैग बरामद किए.

तलाशी में एक बैग से रॉयल ग्रीन डीलक्स देशी शराब की 39 बोतल और दूसरे बैग से किंगफिशर स्ट्रांग बीयर की 16 बोतल बरामद हुई. सभी बोतलों पर 'For Sale in Jharkhand' अंकित था. कुल 55 बोतल यानी 31.4 लीटर शराब की अनुमानित कीमत 7,470 रुपये बताई गई.

Lakhisarai News: दोनों मामलों में जांच शुरू, शराब तस्करी पर सख्ती जारी

आरपीएफ और जीआरपी ने दोनों मामलों में वीडियोग्राफी के साथ जब्ती सूची तैयार की. बरामद शराब को संबंधित पुलिस एवं उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार निगरानी और विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन