शिक्षक दिवस पर छह शिक्षकों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक दिवस सभी शिक्षकों के साथ केक काटते एचएम दशरथ प्रसाद | Prabhat Khabar Network

मेदनीचौकी के मध्य विद्यालय खावा झपानी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

मेदनीचौकी (लखीसराय). सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के सीआरसी सह मध्य विद्यालय खावा झपानी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एचएम दशरथ प्रसाद ने बताया कि इस अवसर पर सीआरसी अंतर्गत उम्दा कार्य करने वाले कुल 6 शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन शिक्षकों को किया गया सम्मािनत

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में मध्य विद्यालय खावा चायटोला के शिक्षक राजू कुमार, अनुसूचित जाति टोला खावा के शिक्षक अजीत कुमार, कन्या प्राथमिक विद्यालय मकसूदपुर के शिक्षक इमाम उल हक, यू एच एस खावा राजपुर के शिक्षिका कविता कुमारी, मध्य विद्यालय कब जापानी के साइंस शिक्षक प्रमोद कुमार शामिल थे. वहीं मध्य विद्यालय खावा झपानी के कुमारी अनुपम को मैन ऑफ द सीआरसी चुना गया. कार्यक्रम का संचालन आरती कुमारी ने किया. मौके पर स्कूली बच्चे बहुत सभी शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन