सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग की खबर पर पत्रकार को मिली धमकी

Updated:
विज्ञापन

सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग की खबर पर पत्रकार को मिली धमकी

विज्ञापन

बड़हिया. पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर एक बार फिर सवाल उठे हैं. एक न्यूज चैनल के पत्रकार कमलेश कुमार को खबर चलाने पर धमकी देने के मामले में संजीव कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ बड़हिया थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. मामला सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग और परिवहन विभाग के नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है. जानकारी हो कि कमलेश कुमार ने 14 अप्रैल सोमवार को एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि एक स्कॉर्पियो पर बिहार सरकार लिखा हुआ था और उस पर एक राजनीतिक रैली का पोस्टर चिपकाया गया था. इस गाड़ी का उपयोग रैली के प्रचार में किया जा रहा था. यह स्पष्ट रूप से परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन था. खबर प्रकाशित होने के बाद वाहन मालिक संजीव कुमार ने पत्रकार कमलेश कुमार को मोबाइल नंबर 7070235149 से कॉल कर पहले खबर हटाने की मांग की और फिर परिणाम भुगतने की धमकी दी. जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त गाड़ी का फिटनेस 26 सितंबर 2022 को ही समाप्त हो चुका है और इंश्योरेंस पांच सितंबर 2022 को खत्म हो गया था. इसके बावजूद गाड़ी का प्रयोग सरकारी टैग लगाकर सार्वजनिक रैलियों में किया जा रहा था. जिसे लेकर पत्रकार कमलेश कुमार ने मंगलवार को बड़हिया थाना में संजीव कुमार के खिलाफ आपराधिक धमकी और पत्रकारिता कार्य में बाधा डालने के आरोप में लिखित शिकायत दर्ज करायी है और कहा है कि यह मामला सिर्फ एक पत्रकार को धमकाने का नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है. जहां एक ओर परिवहन विभाग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकारों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है. बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि पत्रकार द्वारा दी गई लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है. जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन