पीरी गांव में घर से 10 लाख के आभूषण चोरी

Updated:
विज्ञापन

पीरी गांव में घर से 10 लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन

पीरीबाजार. पीरी बस्ती निवासी श्याम किशोर सिंह की पत्नी निर्मला देवी ने पीरी बाजार थाना में आवेदन देकर अपने घर में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में लिखा है कि गुरुवार की देर रात्रि करीब 10 बजे घर के लोग ठाकुरबाड़ी में भक्ति जागरण देखने गये थे. रात दो बजे भक्ति जागरण देखकर घर वापस आने के बाद सो गये. सुबह छह बजे जगे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है. जांच करने पर पाया कि घर में चोरी हुई है. बताया गया कि लगभग 10 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोर उड़ा ले गये. दो महीने बाद ही उनकी पोती की शादी थी. इसकी तैयारी की जा चुकी थी. आवेदन में चौरा राजपुर पंचायत के राजपुर निवासी नंदू कुमार पर चोरी का आरोप लगाया गया है. हालांकि स्थानीय लोगों में चर्चा है कि किसी पारिवारिक सदस्य के मिलीभगत से चोरी को अंजाम दिया गया है. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन