ePaper

राजस्व कर्मी घर-घर जाकर करेंगे भूमि संबंधी दस्तावेजों में सुधार

Updated at : 09 Aug 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कर्मी घर-घर जाकर करेंगे भूमि संबंधी दस्तावेजों में सुधार

बीआरसी भवन रामगढ़ चौक में सीओ निशांत कुमार, बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा, बीसीओ निप्पू लाल वर्मा, सीडीपीओ राजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण कुमार की उपस्थिति में प्रखंड के सभी विकास मित्र रोजगार सेवक, आवास सहायक सर्वेक्षण अमीन, जीविका व स्वास्थ्य कर्मी के साथ बैठक की गयी

विज्ञापन

रामगढ़ चौक.

प्रखंड अंतर्गत बीआरसी भवन रामगढ़ चौक में सीओ निशांत कुमार, बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा, बीसीओ निप्पू लाल वर्मा, सीडीपीओ राजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अरुण कुमार की उपस्थिति में प्रखंड के सभी विकास मित्र रोजगार सेवक, आवास सहायक सर्वेक्षण अमीन, जीविका व स्वास्थ्य कर्मी के साथ बैठक की गयी. जिसमें सीओ ने बताया कि राजस्व महाअभियान जो 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा. जिसमें प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी व कर्मी के द्वारा रामगढ़ चौक प्रखंड के सभी आठों पंचायत में प्रत्येक पंचायत में दो-दो शिविर लगाकर घर-घर जाकर भूमि संबंधी कागजात में अशुद्धि में सुधार करेंगे. उन्होंने बताया कि राजस्व महा अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन के रिकॉर्ड अभिलेख एवं अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने हेतु घर घर तक जाकर भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियां में सुधार करना है. इस अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाकर जमाबंदी में त्रुटि सुधार परिमार्जन नाम खाता, खसरा, रखवा और लगान की अशुद्धियों को ठीक करना उत्तराधिकार नामांतरण जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी करना, बटवारा, नामांतरण, संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी करना राजस्व महा अभियान को तीन मुख्य चरणों में किया जाना है. प्रथम चरण अभियान पूर्व गतिविधियां या तैयारी का चरण है. द्वितीय चरण अभियान के दौरान 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक जमाबंदी का प्रत्येक घर में वितरण व शिविर लगाया जायेगा. तृतीय चरण में अनुवर्ती गतिविधियों का संचालन 21 सितंबर 2025 से 30 अक्तूबर 2025 तक करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन