बिहार के लखीसराय में मिड-डे मील खाने से कई बच्चों की बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक

Bihar News: लखीसराय के पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में मिड-डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उल्टी और लूज मोशन की शिकायत पर आधा दर्जन बच्चों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में शनिवार को मिड-डे मील (एमडीएम) खाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों को उल्टी और लूज मोशन की शिकायत होने लगी, जिससे विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई और बीमार बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पिपरिया लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया.

खाने में गिरा लहटन, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि लगभग आधा दर्जन बच्चों को पीएचसी में भर्ती कर उपचार दिया गया. शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि एमडीएम में लहटन (कीड़ा) गिर जाने के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी. हालांकि सभी बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है.

प्रशासन ने किया निरीक्षण

जैसे ही मामला सामने आया, एसडीएम चंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया. बच्चों के लिए बिस्किट और पानी की व्यवस्था की गई. जिला शिक्षा अधिकारी यदुवंश राम ने कहा कि बच्चों ने दोपहर 12 बजे मिड-डे मील खाया था, लेकिन काफी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, जो आश्चर्यजनक है. उन्होंने कहा कि अधिकतर बच्चे डर और घबराहट के कारण अस्पताल पहुंचे थे, हालांकि 10 बच्चों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण मिले हैं.

Also Read: बिहार के जसीडीह-झाझा रेलखंड में बड़ा हादसा टला, रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बचीं सैकड़ों जिंदगियां

अस्पताल में उपचार के बाद बच्चों की हालत स्थिर

सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि अब सभी बच्चों की हालत स्थिर है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है. इस घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर सख्ती बरतने का निर्देश दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन