बड़तल्ला स्थित कर्बला में देर रात ताजिया का हुआ पहलाम

Updated:
विज्ञापन

ताजिया जुलूस में शामिल लोग.

Lakhisarai News : लखीसराय के सूर्यगढ़ा में मोहर्रम की दसवीं पर विभिन्न क्षेत्रों से निकले ताजिया जुलूस का बड़तल्ला कर्बला में पहलाम किया गया. अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब और सुरक्षा के कड़े इंतजाम आकर्षण का केंद्र रहे.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्त गुप्ता की रिपोर्ट :

Lakhisarai News : सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के बड़तल्ला मोहल्ला स्थित कर्बला में शुक्रवार एवं शनिवार की देर रात विभिन्न जगहों से निकले ताजिया का पहलाम किया गया. इसके पहले मोहर्रम की दसवीं तिथि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे विभिन्न जगहों से ताजिया के साथ पहलाम के लिए अखाड़ा जुलूस निकाला. चकमसकन मंठ टोला, कटेहर गाछी से निकला ताजिया जुलूस अस्पताल चौक पहुंचा. जबकि पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा इमामबाड़ा से निकला ताजिया एवं सिपल के साथ निकाला गया अखाडा जुलूस थाना चौक सूर्यगढ़ा तक भ्रमण के पश्चात शहीद स्मृति चौक पर कई घंटे जमा रहा. यहां अखाड़ा जुलूस में स्थानीय युवाओं के साथ बाहर से आये लोगों द्वारा हैरत अंगेज करतब दिखाए गये.

अस्पताल चौक सूर्यगढ़ा के समीप बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिह अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ कैंप कर व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए थे. पदाधिकारी ने अखाड़ा के खलीफा से पहलाम के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए. हल्दी, मौला नगर, कोली पांकड़ आदि का अखाड़ा के अस्पताल चौक सूर्यगढ़ा पहुंचने पर यहां विभिन्न जगहों से निकले ताजिया का मिलान करवाया गया. बाद में एक-एक कर ताजिया को पहलवान के लिए कर्बला भेजा गया. इस दौरान या हुसैन या अली के सदा से इलाका गूंजता रहा.


Lakhisarai News : बाहरी कलाकारों ने भी दिखाएं हैरत अंग्रेज करतब
मोहर्रम के पहलाम जुलूस के दौरान सूर्यगढ़ा बाजार में शहीद स्मृति चौक के अलावे अस्पताल चौक के समय पर भी भव्य मेला का आयोजन हुआ. अस्पताल चौक के समीप चकमसकन मंठ टोला एवं कटेहर गाछी का अखाड़ा घंटों जम रहा. यहां स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से भी आए कलाकारों द्वारा पारंपरिक हथियार भाला, फरसा, तलवार, लाठी आदि से एक से बढ़कर एक करतब दिखाये. कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आग से दिखाया जा रहा करतब आकर्षण का केंद्र रहा.


सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था
मोहर्रम के पहलगाम जुलूस को लेकर सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किया गया था. हर चौक चौराहे पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जगह-जगह महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती सुनिश्चित किया गया ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके.

ALSO READ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर कल सुबह हरिवंशपुर तेलडीहा दुर्गा मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना रहेगी बंद

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन