बिहार स्तर पर दाखिल-खारिज में हलसी तीसरे स्थान पर

Updated:
विज्ञापन

जिला स्तर पर हलसी अंचल नंबर वन पर है. सूबे में तीसरे नंबर पर हलसी अंचल के पहुंचने से लखीसराय जिला का भी मान बढ़ा है.

विज्ञापन

दाखिल खारिज मामले में हलसी अंचल के प्रदर्शन ने बढ़ाया जिला का मान हलसी प्रखंड बिहार में दाखिल खारिज मामले में हलसी प्रखंड को तीसरा स्थान मिला है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने दाखिल खारिज मामले में एक महीने की समीक्षा करते हुए एक समीक्षा लिस्ट जारी किया है. जिसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन एवं खराब प्रदर्शन करने वाले सभी अंचल को लिस्ट में शामिल किया है. दाखिल खारिज मामले में अच्छा प्रदर्शन लखीसराय जिले स्थित हलसी अंचल का है, जिसे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, लेकिन जिला स्तर पर हलसी अंचल नंबर वन पर है. सूबे में तीसरे नंबर पर हलसी अंचल के पहुंचने से लखीसराय जिला का भी मान बढ़ा है. इस संबंध में अंचलाधिकारी सुश्री अंजलि ने बताया कि दाखिल खारिज मामले में अपने दायित्व को अच्छे तरह से निर्वहन करने का कार्य किया गया. वहीं दाखिल खारिज मामले में राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी की सहयोग से आज बिहार स्तर दाखिल खारिज समीक्षा में अपना हलसी तीसरे स्थान पर आया है. दाखिल खारिज, दखल दहनी, अतिक्रमण, प्रत्येक शनिवार की जनता दरबार, अतिक्रमण एवं राजस्व संबंधित कार्य को लेकर गंभीरता पूर्वक कार्य किया जाता है. वहीं दाखिल खारिज मामले में राजस्व कर्मचारी एवं अंचल कर्मी के सहयोग से बिहार स्तर पर तीसरे स्थान हासिल करने का कार्य किया गया. उन्होंने बताया कि आधार शेडिंग को लेकर सभी पंचायत में भी कैंप लगाकर कार्य किया जा रहा है. अंचल स्तर से होने वाले जमीन के दाखिल खारिज में अंचलों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन