सामान्य प्रेक्षक ने कजरा व पीरीबाजार थाना क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक सिद्धार्थ दास द्वारा बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 167-सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के कजरा थाना एवं पीरी बाजार थाना अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. चुनाव आयोग की ओर से जिला में प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक सिद्धार्थ दास द्वारा बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 167-सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के कजरा थाना एवं पीरी बाजार थाना अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया. इस क्रम में उन्होंने सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत अलग-अलग मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान श्री दास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाय तथा मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र के महत्व को बताया और कहा कि लोकतंत्र में आप सब की सहभागिता बहुत ही जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लोग मतदान जरूर करें. उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पेयजल, रैंप, शौचालय, व्हीलचेयर, सुरक्षा व्यवस्था आदि की भी समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के दिन सहज एवं सुरक्षित वातावरण मिले. उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों से कहा कि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण रहें. सामान्य प्रेक्षक श्री दास ने यह भी कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र का महापर्व है, अतः सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करें ताकि लखीसराय जिला में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं भयमुक्त मतदान संपन्न हो सके. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, संबंधित बीएलओ सहित अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन