विदेशी शराब बरामद, चार महिला तस्कर सहित पांच पियक्कड़ गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 Feb 2026 6:35 PM
तस्करी और सेवन के मामले कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.
लखीसराय. जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने विदेशी और अवैध चुलाई शराब बरामद करने के साथ ही शराब की तस्करी और सेवन के मामले कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि बड़हिया स्टेशन के समीप से छापेमारी के दौरान पुलिस 06.720 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की, हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसे अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है. वहीं किऊल स्टेशन के पास से जमुई जिले के सुरेश मुर्मू की पत्नी मूर्ति देवी को तीन लीटर, चंद्रा टुड्डू की पत्नी सुनीमा हेम्ब्रम को दो लीटर, ठाकुर हांसदा की पत्नी संझली बिसरा को एक लीटर तथा बन्नूबगीचा से फंकू मांझी की पत्नी कमली देवी को 3.500 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं बड़हिया के डूमरी से अरविंद प्रसाद सिंह के पुत्र भूषण कुमार, हिरदनबिगहा निवासी सनेही महतो के पुत्र सुग्रीव कुमार, गोरेलाल महतो के पुत्र धनंजय कुमार, नगीना पासवान के पुत्र शंभु पासवान व ईश्वर प्रसाद के पुत्र संजीव प्रसाद को शराब को नशे की हालत में दबोचा गया. सभी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ——————————————————————————————————————————————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










