मुआवजे की राशि नहीं मिलने पर भड़के बाढ़ पीड़ित, मुख्य सड़क को ढ़ाई घंटे रखा जाम

Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड मुख्यालय के सामने मुआवजा नहीं मिलने से गुस्साये बाढ़ पीड़ितों ने मुख्य-सड़क को जाम कर दिया

विज्ञापन

सदर प्रखंड मुख्यालय के सामने प्रदर्शन, बोले पीड़ित- अंचल का काट रहे थे चक्कर, नहीं सुना कोई

लखीसराय.

सदर प्रखंड मुख्यालय के सामने मुआवजा नहीं मिलने से गुस्साये बाढ़ पीड़ितों ने मुख्य-सड़क को जाम कर दिया. बाढ़ पीड़ितों ने मुख्य सड़क को ढाई घंटे से अधिक समय तक जाम रखा. दर्जनों महिला-पुरुष बाढ़ पीड़ितों ने स्पष्ट तौर पर कह कि जिसका अंचल एवं जिला के अधिकारियों में पैठ है, उसी को मुआवजा दिया गया है, जबकि अन्य ग्रामीण बाढ़ पीड़ित के खाते में राशि नहीं आयी. जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिन पूर्व सात सात हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजा गया है. अधिकांश लोगों के खाते में उक्त राशि नहीं दी गयी, जबकि बाढ़ के पानी उनके घर में प्रवेश कर गया था और हजारों रुपये का घर का समान बर्बाद हो गया, लेकिन उन्हें एक भी पैसा नहीं दिया गया. जाम करने वालो में साबिकपुर, दामोदरपुर, अमहरा रामनगर, मोरमा, खीरो, रेहुआ, बालगुदर समेत आधा दर्जन गांव की महिलाएं शामिल थीं. बाढ़ पीड़ितों ने जामस्थल पर लखीसराय सीओ व जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. साबिकपुर के एक वार्ड सदस्य ने बताया कि 40 से 45 लोगों को एक वार्ड में मुआवजे की राशि भेजी गयी है, जबकि एक सौ से अधिक लोगों का मुआवजे की राशि नहीं मिली. इससे लोग आक्रोशित होकर सोमवार को मुख्य सड़क को जाम कर दिया. बाढ़ पीड़ित काफी दिनों से अंचल का कई दिन से चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनलोगों को सीओ नहीं मिल रही थे. सोमवार को भी लोग अंचल पहुंचे, जहां सीओ नहीं मिले तो सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित ढाई घंटे के बाद जब टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी अपने दलबल के साथ जामस्थल पहुंचकर लोगों को 24 घंटे में पीड़ित के खाता पर राशि दे दिये जाने का आश्वासन पर जाम को हटा दिया, तब यातायात बहाल को सका. इस दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लगी गयी. जाम में फंसे स्कूली बच्चे व आमलोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन