ePaper

धान के बिचड़ा में रोग लगने से किसान परेशान

Updated at : 17 Jul 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
धान के बिचड़ा में रोग लगने से किसान परेशान

प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मौजे के रकवों में धान रोपाई के लिए जो बिचड़ा गिराया गया है, उसमें रोग का प्रकोप देखा जा रहा है.

विज्ञापन

मेदनीचौकी. प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मौजे के रकवों में धान रोपाई के लिए जो बिचड़ा गिराया गया है, उसमें रोग का प्रकोप देखा जा रहा है. किसानों ने बताया कि यहां के औसतन किसानों के बिचड़ा में रोग का प्रकोप से ग्रसित है, जिससे किसानों के लिए परेशानी बनी हुई है. अपने तय लक्ष्य के अनुसार जितने बीघा में धान रोपाई करना है, उसके हिसाब से किसानों ने बिचड़ा गिराया है, उसके बाद अब बिचड़ा रोग से खराब होने के कारण उतना रकवा में धान लगाना मुश्किल पड़ेगा, इसे लेकर किसानों को परेशान देखा जा रहा है. बिचड़ा में रोग का इलाज के लिए कृषि स्टोर से दवाई दी जा रही है, लेकिन मौसम के रुखा-सूखा होने के कारण दवाई का भी असर देर से हो रहा है. क्यारी में रोग के कारण धान के पौधे की संख्या घट रही है. जिससे धान रोपाई का निर्धारित लक्ष्य कम पड़ सकता है. इसकी चिंता किसानों को सताने लगी है. इस मौजे के लगभग सभी किसानों के धान के बिचड़ा में रोग की समस्या है. इसलिए बिचड़ा घटने की समस्या सभी किसानों के सामने खड़ी हो सकती है. बिचड़ा नहीं रहने पर धान रोपाई का रकवा खाली रह सकता है, इससे किसान काफी चिंतित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन