एसडीओ, एसडीपीओ, नप ईओ ने पुलिस बल के साथ हटाया अतिक्रमण

Updated at : 01 Mar 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ, एसडीपीओ, नप ईओ ने पुलिस बल के साथ हटाया अतिक्रमण

भारी पुलिस बल के साथ शनिवार को रेलवे पुल के नीचे से बड़ी दुर्गा स्थान तक फुटपाथ के अतिक्रमण को हटाया गया.

विज्ञापन

पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, लोगों को दी गयी चेतावनी

लखीसराय. एसडीओ चंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, यातायात डीएसपी अजय कुमार, नप ईओ अमित कुमार, कवैया थाना की पुलिस समेत भारी पुलिस बल के साथ शनिवार को रेलवे पुल के नीचे से बड़ी दुर्गा स्थान तक फुटपाथ के अतिक्रमण को हटाया गया. इसके साथ स्थायी दुकानदार एवं फुटकर विक्रेता को कड़ी चेतावनी दी गयी कि फुटपाथ को अगर अतिक्रमित किया गया तो उनके सामान को जब्त कर लिया जायेगा. इसके साथ ही उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. एसडीओ ने कहा कि फुटपाथ को छह फिट छोड़कर ही फुटकर विक्रेता अपनी दुकान लगायें. इसके साथ ही स्थायी दुकानदार को कहा गया कि वे अपने सामान को दुकान के अंदर ही रखें. जिससे कि फुटपाथ को खाली रखा जा सके. फुटपाथ दुकानदारों को कहा गया कि जहां छह फिट तक जगह नहीं है वहां के जगह को छोड़कर छह फीट से अधिक वाले जगहों पर अपनी दुकान लगायें.

फुटपाथी दुकानदार संघ की आज होगी बैठक

लखीसराय. शहर के केआरके मैदान में रविवार दो मार्च दिन के 12 बजे शहर के फुटपाथी दुकानदार संघ की बैठक की जायेगी. नंद किशोर प्रसाद, केदार दास, कैलाश गोस्वामी, क्यूम अंसारी सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि जिला प्रशासन व नगर प्रशासन द्वारा अस्थायी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर उन्हें हटाया जा रहा है तथा जगह खाली करने का नोटिस दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शहर के सभी दुकानदार आहूत बैठक में आयें और आगे के रणनीति पर विचार-विमर्श किया जायेगा.

अभियान के दौरान वाहन व दुकानों से 63 हजार की वसूली

लखीसराय. 25 से 28 फरवरी तक अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत डीटीओ एवं यातायात डीएसपी अजय कुमार के द्वारा ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन करने एवं अवैध रूप से दुकान लगाने को लेकर कुल 63 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया. 25 फरवरी को 9 वाहन से 27 हजार, 27 फरवरी को एक वाहन से 2500 एवं 28 फरवरी को 26 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया. वहीं 27 फरवरी को छह अवैध दुकान से 3500 एवं 28 फरवरी को 8 दुकान से 4500 रुपये जुर्माना की वसूली की गयी. इस तरह पार्किंग उल्लंघन करने वाले वाहन से 55 हजार एवं अवैध दुकान से आठ हजार की जुर्माना के तौर पर वसूली की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन