डीएम ने डाक विभाग के चलंत जागरूकता वाहन को किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने डाक विभाग के चलंत जागरूकता वाहन को किया रवाना

समाहरणालय परिसर से डीएम मिथिलेश मिश्र ने डाक विभाग के चलंत जागरूकता वाहन को शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन

चलंत जागरूकता वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों को डाक योजना की देगी जानकारी

लखीसराय. समाहरणालय परिसर से डीएम मिथिलेश मिश्र ने डाक विभाग के चलंत जागरूकता वाहन को शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान डीएम ने बताया कि यह वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर चौपाल लगाकर डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी देगी. इस दौरान डीएम ने लखीसराय के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि डाक विभाग के योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा योजनाओं का लाभ लें. इस दौरान डीएम ने डाक विभाग की प्रचलित योजना सुकन्या समृद्धि योजना की चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना बालिकाओं के भविष्य के लिए काफी बेहतर योजना है. इसी तरह अन्य योजनाओं पर भी उन्होंने चर्चा की.मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी सहित डाक विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन