ePaper

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयुक्त ने की बैठक

Updated at : 26 Aug 2025 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयुक्त ने की बैठक

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त सह प्रेक्षक अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बैठक की गयी

विज्ञापन

लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त सह प्रेक्षक अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बैठक की गयी. जिसमें अभी तक कराये गये पुनरीक्षण कार्य को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसपर आयुक्त द्वारा संतोष व्यक्त किया गया. बैठक में डीएम द्वारा बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की सूची सभी बूथ पर, सभी पंचायत सरकार भवन एवं प्रखंड कार्यालय में चिपका दिया गया है, साथ ही यह भी बताया गया कि बीएलए-टू के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित एक दावा-आपत्ति अभी तक प्राप्त हुआ है. बैठक में आयुक्त ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में अगर किसी का नाम शामिल नहीं है और वे योग्य मतदाता है तो फॉर्म छह के साथ आवश्यक दस्तावेज देखकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. इसी प्रकार किसी मतदाता के विवरणी में अशुद्धि को दूर करने के लिए फॉर्म 8 को भरा जा सकता है. आयुक्त द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्य का फीडबैक प्राप्त किया गया. विदित हो कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 गत 25 जून 2025 से शुरू हुआ था. इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में दिनांक 25 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 तक सभी मतदाताओं के द्वारा गणना प्रपत्र जमा करना था. इसके पश्चात दिनांक एक अगस्त 2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया है. अब एक सितबर 2025 तक दावा आपत्ति की अवधि निर्धारित है. 25 सितंबर तक प्राप्त दावा/ आपत्तियों का निष्पादन किया जायेगा एवं अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 30 सितंबर 2025 को किया जायेगा. मौके पर डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार, एडीएम सुधांशु शेखर, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, डीसीएलआर सीतू शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, सभी बीडीओ के साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन