पिपरिया में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
पिपरिया को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, राजकीय डिग्री कॉलेज का हुआ शुभारंभ

फोटो- उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित विधायक अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य

उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय परिसर, पिपरिया में आखिरकार राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस नए कॉलेज से हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Government Degree College: लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत वलीपुर गांव स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज, पिपरिया का विधिवत शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान रिमोट के माध्यम से राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया.

स्थानीय समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल, अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार, अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी परवीन अनुरंजन, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राम शंकर शर्मा उर्फ नुनू बाबू सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे.

उच्च शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

Government Degree College: समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि पिपरिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा. अब स्नातक की पढ़ाई के लिए युवाओं को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का विस्तार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है.

क्षेत्र के विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण योगदान

अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार ने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के सामाजिक और शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी. इससे स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी और शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी.

लोगों ने जताई खुशी

उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने का परिणाम बताया. लोगों का कहना है कि कॉलेज शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा.

ALSO READ: सूर्यगढ़ा पुलिस की कार्रवाई, एक अभियुक्त और छह वारंटी गिरफ्तार


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन