मानपुर में बिजली विभाग का एक्शन, 9 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, 4.63 लाख से अधिक का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
मानपुर में बिजली विभाग का छापा

घर पर लगा बिजली मीटर

लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. नौ ऐसे उपभोक्ता पकड़े गए, जिनका कनेक्शन बकाया बिल के कारण काटा जा चुका था, लेकिन वे अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे. विभाग ने सभी पर 4.63 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना ठोंका है.

विज्ञापन

लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड के मानपुर गांव में बिजली विभाग ने बकाया वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. जांच के दौरान नौ ऐसे उपभोक्ता पकड़े गए, जिनका बिजली कनेक्शन पहले ही बकाया बिल के कारण काट दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे. विभाग ने सभी के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए कुल 4.63 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है. बिजली विभाग ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे.

कटा था कनेक्शन, फिर भी चोरी से जल रही थी बिजली

बिजली विभाग के कनीय अभियंता अनुराग प्रियम के नेतृत्व में टीम ने मानपुर गांव में विशेष जांच अभियान चलाया. अभियान का उद्देश्य बकाया राशि की वसूली के साथ-साथ बिजली चोरी पर रोक लगाना था. जांच के दौरान उन घरों का निरीक्षण किया गया, जिनका कनेक्शन पहले ही बकाया बिल के कारण काटा जा चुका था. मौके पर नौ उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए.

नौ उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का जुर्माना

विभाग ने बिजली अधिनियम के तहत सभी दोषी उपभोक्ताओं पर बकाया राशि के साथ आर्थिक दंड लगाया. उषा देवी पर 26,126 रुपये, सुलोचना देवी पर 34,717 रुपये, मुनरिका मिस्त्री पर 46,712 रुपये, अशोक कुमार पर 46,910 रुपये, आशीष पासवान पर 52,361 रुपये, पंकज मंडल पर 52,158 रुपये, रेखा देवी पर 56,586 रुपये, प्रमोद कुमार पर 68,347 रुपये और कर्मवीर कुमार पर 78,936 रुपये का जुर्माना लगाया गया. सभी मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.

आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान

कनीय अभियंता अनुराग प्रियम ने बताया कि बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा. जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा चुका है, यदि वे दोबारा अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से समय पर बिजली बिल जमा करने और वैध तरीके से बिजली उपयोग करने की अपील की.

तकनीकी टीम भी रही मौजूद

अभियान में तकनीकी कर्मी जागेश्वर मांझी, लक्ष्मी कुमारी, छोटू कुमार, कृष्णानंद कुमार और सौरभ कुमार भी शामिल रहे. टीम ने गांव के विभिन्न इलाकों में जांच कर बिजली चोरी के मामलों का सत्यापन किया.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध

ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन