सूर्यगढ़ा पुलिस की कार्रवाई, एक अभियुक्त और छह वारंटी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा पुलिस ने एक अभियुक्त एवं छह वारंटी को किया गिरफ्तार

फोटो: सूर्यगढ़ा थाना में गिरफ्तार वारंटी एवं अभियुक्त

सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अभियुक्त और छह वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

Police Action: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे एक अभियुक्त एवं छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत के लिए लखीसराय कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.

मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 150/26 से जुड़े चोरी के मामले में निस्ता गांव निवासी डोमन यादव के पुत्र अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया है.

सड़क जाम मामले में चार वारंटी दबोचे गए

पुलिस ने सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 27/08 से जुड़े सड़क जाम मामले में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. इनमें जकरपुरा गांव निवासी चंद्र महतो उर्फ रामचंद्र महतो के पुत्र राजाराम कुमार उर्फ राजा राम महतो, दीना महतो के पुत्र अनिल कुमार उर्फ अनिल महतो, मानुचक गांव निवासी कंतु महतो के पुत्र पिंटू कुमार तथा मानुचक बिंद टोली निवासी हरेराम महतो के पुत्र धारो कुमार उर्फ धर्मेंद्र महतो शामिल हैं.

दो गैर जमानती वारंटी भी गिरफ्तार

Police Action: पुलिस ने बोरना गांव निवासी सदानंद यादव के पुत्र मिथलेश कुमार को भी गिरफ्तार किया. उनके विरुद्ध बड़हिया थाना कांड संख्या 203/18 में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था.

इसके अलावा सिंगारपुर गांव निवासी स्वर्गीय दरबारी सिंह के पुत्र चंदन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. उनके विरुद्ध सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 218/17 में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी था.

कोर्ट में किया गया पेश

थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों एवं वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को लखीसराय न्यायालय में पेश किया गया.

ये भी पढ़ें : पटना समेत कई जिलों में छाए काले बादल, इन 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन