यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नप का धावा दल गठित
नया बाजार की सड़क पर जाम एवं अतिक्रमण | Prabhat Khabar Network
लखीसराय शहर को जाम से मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने धावा दल का गठन किया है। अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई है।
प्रतिनिधि, लखीसराय शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला एवं नगर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. बाइपास पुल बंद होने के बाद शहर में प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. खासकर जब स्कूली बसें शहर में प्रवेश करती हैं तो जाम लगना तय हो जाता है. जाम की स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने एक धावा दल का गठन किया है. यह दल दो पालियों में अतिक्रमण हटाने का कार्य करेगा. प्रथम पाली में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक चार कर्मी- सूरज रावत, विजय कुमार, कार्यानंद और विवेक कुमार तैनात रहेंगे. वहीं द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक वीरेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, रमाशंकर कुमार, महात्मा गांधी और सूरज कुमार शामिल रहेंगे. प्रथम पाली के नोडल पदाधिकारी सिटी मैनेजर उमाकांत कुमार तथा द्वितीय पाली के नोडल पदाधिकारी स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा होंगे. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन के पत्र के आलोक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार को पत्र लिखकर धावा दल के सहयोग के लिए पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है. नप ईओ प्रभात रंजन ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपलब्ध होते ही अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए