बायोमेट्रिक हाजिरी का कर्मचारियों ने किया विरोध, 20 जुलाई तक मांगें नहीं मानी गईं तो होगा धरना

फोटो- सिविल सर्जन को भेजा गया पत्र
लखीसराय जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का विरोध किया है. उनका कहना है कि आवश्यक सुविधाओं के बिना इसे लागू करना अनुचित है. 20 जुलाई तक मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है.
Health Department: लखीसराय जिले में स्वास्थ्य विभाग में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव का कर्मचारियों ने विरोध किया है. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (सेवांजलि) की जिला शाखा ने बुधवार को सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करना कर्मचारियों के हितों के विपरीत होगा.
स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं हैं पर्याप्त संसाधन
महासंघ के महामंत्री विकास कुमार ने बताया कि जिले के कई स्वास्थ्य उपकेंद्रों और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब तक बिजली, इंटरनेट नेटवर्क और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है. ऐसी स्थिति में बायोमेट्रिक मशीनों का नियमित संचालन संभव नहीं है.
पहले सुविधाएं, फिर लागू हो बायोमेट्रिक व्यवस्था
Health Department: महासंघ ने मांग की है कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पहले बिजली, नेटवर्क और अन्य तकनीकी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. इसके बाद ही बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जाए, ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े.
20 जुलाई तक का दिया अल्टीमेटम
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि 20 जुलाई 2026 तक कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 20 जुलाई को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक रूप देने की चेतावनी दी गई है.
वरीय अधिकारियों को भी भेजी गई ज्ञापन की प्रति
महासंघ ने बताया कि ज्ञापन की प्रति स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जा सके और जल्द समाधान सुनिश्चित हो.
ALSO READ: हलसी में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया वर्चुअल उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश गुप्ता
राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










