राजगीर, पावापुरी, नालंदा शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ बच्चे
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 Feb 2026 6:22 PM
विज्ञापन
इतिहास जानने और देखने का मौका मिलेगा.
विज्ञापन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासकुंड कछुआ कोड़ासी के 40 छात्र-छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
चानन. मुख्यमंत्री परिभ्रमण दर्शन योजना के तहत मंगलवार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासकुंड कछुआ कोड़ासी के 40 छात्र-छात्राओं की टीम अपने विद्यालय प्रधानाध्याक के साथ रवाना हुए. जिसको भलुई पंचायत के मुखिया प्रदीप पासवान, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, विद्यालय प्रधान मसी सोरेन, श्रवण दास के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना जो राजगीर, पावापुरी, नालंदा घुमाया जायेगा. मसी सोरेन ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री परिभ्रमण दर्शन योजना है. इस तरह सभी बच्चों को वहां का इतिहास जानने और देखने का मौका मिलेगा. जिससे बच्चों को एक अच्छे मार्ग पर पहुंच कर गांव समाज का नाम रोशन करने अवसर मिलेगा. इस अवसर पर शिक्षक शिकेश पासवान, नवल प्रसाद, पांडेय रोशनी, बिन्दवासिनी, विद्यालय शिक्षा समिति सचिव छोटी देवी, अध्यक्ष मनोज कुमार कोड़ा, दशरथ कोड़ा, मुकेश भारती, प्रवेश मिश्रा, वंदना कुमारी सहित अन्य विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल थे.———————————————————————————————–प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










