नोनगढ़ गांव में चला अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

नोनगढ़ गांव में चला अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
रामगढ़ चौक.
प्रखंड के नोनगढ गांव में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान 12 अतिक्रमणकारियों से एक एकड़ 96 डिसमिल जमीन को मुक्त कराया गया. रामगढ़ चौक अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से नोनगढ़ गांव में जेसीबी मशीन से नोनगढ़ गांव अतिक्रमण को मुक्त कराया गया. लगभगए एक दर्जन लोगों ने सरकारी जमीन पर मकान, बथान एवं झोपड़ी व कच्ची मकान बना रखा गया था. जिसको लेकर 13 जनवरी 2025 को सभी अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर नोटिस जारी की गयी थी तथा उन्हें 30 जनवरी तक अतिक्रमण मुक्त कर देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन किसी भी व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया था. जिसे लेकर शुक्रवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जिला प्रशासन के सहयोग से जेसीबी मशीन से अतिक्रमण मुक्त कराया. अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि 12 व्यक्ति से अतिक्रमण मुक्त करते हुए कुल एक एकड़ 96 डिसमिल जमीन को खाली कराया गया है जहां पंचायत सरकार भवन एवं सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. जिसकी टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक शनिवार को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. मौके पर उनके साथ कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा रजनीश कुमार, कर्मचारी रंजीत कुमार, सुधीर कुमार उपस्थित थे.
—————————————————–
रामगढ़ चौक में न्याय मित्र के नियोजन हेतु वरीयता सूची का हुआ अनुमोदन प्रतिनिधि, रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रामगढ़ चौक प्रखंड के चार ग्राम पंचायत बिल्लो, भंवरिया, शरमा एवं नोनगढ़ के ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के नियोजन हेतु 12 फरवरी तक मिले ऑनलाइन आवेदन की जांच एवं वरीयता सूची तैयार कर अनुमोदन हेतु सभी पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं ग्राम कचहरी के सचिवों के साथ बैठक की गयी. जिसमें वरीयता सूची के अनुसार अनुमोदन किया गया. बैठक के उपरांत आवेदन की जांच पड़ताल की गयी. मौके पर सरपंच सुजाता देवी, शैलेंद्र कुमार उर्फ गोपाल कुमार सिंह, उप सरपंच कृष्णानंद सिंह, पंच सुनीता पांडे, प्रमिला देवी, बिंदु देवी, छोलनी देवी, सहदेव पासवान आदि दर्जनों लोगों उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




