एनएच 80 से हटाया गया खराब पड़ा ट्रक

Updated:
विज्ञापन
एनएच 80  से हटाया गया खराब पड़ा ट्रक

एनएच 80 सूर्यगढ़ा रोड स्थित गढ़ी विशनपुर चौक के समीप खराब पड़े ट्रक को हटाया गया

विज्ञापन

घटों मशक्कत के बाद हटा ट्रक, सड़क पर जाम की होती रही स्थिति उत्पन्न

लखीसराय

एनएच 80 सूर्यगढ़ा रोड स्थित गढ़ी विशनपुर चौक के समीप खराब पड़े ट्रक को हटाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मणि, एमभीआई प्रतीक कुमार व विपिन कुमार समेत परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा सोमवार को सड़क के किनारे खराब पड़े ट्रक को हटाया गया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सूर्यगढ़ा रोड के किनारे खराब परी ट्रक को हटाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा आदेश प्राप्त हुआ था. सूर्यगढ़ा रोड में तकरीबन 23 ट्रैक सड़क के किनारे खड़ी थी. इनमें से 22 ट्रक को हटा दिया गया था, लेकिन 23वां ट्रक में चक्का नहीं होने के कारण नहीं हटाया जा रहा था. इस संबंध में मोटर यान निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसके लिए जिला परिवहन पदाधिकारी काफी सजग थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन