ePaper

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अंडर-17 बालक टीम पटना रवाना

Updated at : 21 Sep 2024 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अंडर-17 बालक टीम पटना रवाना

तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर जिला विद्यालय बालक वर्ग अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्थानीय टीम शनिवार को पटना के लिए रवाना हुई.

विज्ञापन

लखीसराय. कंकड़बाग पटना पाटलिपुत्र खेल परिसर में 22 से 25 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर जिला विद्यालय बालक वर्ग अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्थानीय टीम शनिवार को पटना के लिए रवाना हुई. 10 खिलाड़ी एवं प्रभारी मैनेजर सहित 12 सदस्यीय जिला टीम को स्थानीय खेल भवन परिसर से डीएसओ मृणाल रंजन ने हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया. राज्यस्तरीय अंतर जिला विद्यालय अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए स्थानीय जिला टीम का चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया था. शंभवे कुणाल, राजा कुमार, राजवीर कुमार, गोपाल कुमार, जयशंकर, सागर कुमार, रामेश्वर कुमार, हर्ष कुमार, शिवम कुमार एवं सेंटू कुमार खिलाड़ी के रूप में जबकि जय किशोर एवं सुरेश शर्मा को प्रभारी व मैनेजर के रूप में टीम के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन