कार के धक्के से बाइक सवार घायल

नगर के सीमांत स्थित बाहा पुल के समीप एनएच 80 पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
बड़हिया. नगर के सीमांत स्थित बाहा पुल के समीप एनएच 80 पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रेफर अस्पताल बड़हिया में भर्ती करवाया गया. घायल व्यक्ति की पहचान वार्ड नंबर छह निवासी राम तपसिया सिंह के 40 वर्षीय पुत्र डबलू सिंह के रूप में किया गया. जानकारी के अनुसार घायल डबलू सिंह पचमहला से बड़हिया वापस आ रहे थे. इसी बीच बाहा पुल के समीप पटना की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल बाइक सवार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया में भर्ती करवाया गया.
मृतक के परिजनों से भेंट कर दी सांत्वना
लखीसराय. जिले के चानन प्रखंड अंतर्गत ईटॉन पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय के पुत्र रामनाथ पटेल की हत्या को लेकर मुंगेर जमुई सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार राय मृतक के परिजनों से भेंट कर सांत्वना व्यक्त किया. मृतक इटौन पैक्स के प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे. उनकी हत्या अपराधियों द्वारा तीन दिन पूर्व कर दिया गया. इसके शोक संतप्त परिवार से मिलकर शैलेंद्र कुमार, अमित पटेल आदि ने शोक व्यक्त करते हुए ढाढ़स बंधाया. पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन को इस घटना के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है. सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग घर में छुपकर नहीं रह सकते हैं. ऐसे में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के मनोबल को तोड़ने की जरूरत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




