लखीसराय के डीएम ने VRS लिया, जानिए क्या है वजह

Bihar News: बिहार में लखीसराय के डीएम ने स्वैच्छित सेवानिवृति ले ली है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीकांत ने 25 अगस्त को वीआरएस के लिए अप्लाई किया था.
Bihar News: बिहार में लखीसराय के डीएम ने स्वैच्छित सेवानिवृति ले ली है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीकांत ने 25 अगस्त को वीआरएस के लिए अप्लाई किया था.
1 सितंबर 2024 से रिटायर कर दिया गया
लखीसराय के डीएम ने स्वैच्छित सेवानिवृति ले ली है. आईएएस अधिकारी रजनीकांत ने 25 अगस्त को वीआरएस के लिए आवेदन दिया था. बिहार सरकार ने उनका आवेदन स्वीकार कर लिया है और 1 सितंबर 2024 से उन्हें रिटायर कर दिया है. आईएएस रजनीकांत की स्वैच्छिक सेवानिवृति को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है. प्रशासन विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई है. जिसके बाद लखीसराय डीएम ने अपना स्वैच्छित सेवानिवृति का आवेदन सरकार को भेज दिया है.
Also Read: हाजीपुर में उद्घाटन से पहले टूटा पुल, राजद नेता ने सरकार पर किया तीखा हमला
26 अगस्त को उनका आवेदन मंजूर कर लिया
रजनीकांत ने 25 अगस्त को वीआरएस के लिए आवेदन दिया था. नीतीश सरकार ने अगले ही दिन यानी 26 अगस्त को उनका आवेदन मंजूर कर लिया. रजनीकांत 1 सितंबर 2024 से रिटायर माने जाएँगे. सूत्रों की माने तो रजनीकांत को जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




