भागलपुर-रांची के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, लखीसराय-किऊल-अभयपुर के यात्रियों को बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन | Prabhat Khabar Network

सांकेतिक तस्वीर

श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भागलपुर और रांची के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. ये ट्रेनें जुलाई के अंत से सितंबर तक चलेंगी और लखीसराय, किऊल, अभयपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को सीधा लाभ पहुंचाएंगी.

विज्ञापन

Shravani Mela Special Train: पीरीबाजार (लखीसराय). श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भागलपुर और रांची के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय, गार्डेन रीच, कोलकाता द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन ट्रेनों का परिचालन जुलाई के अंतिम सप्ताह से सितंबर के दूसरे सप्ताह तक किया जाएगा.

दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

ट्रेन संख्या 08690/08689 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को 26 जुलाई से 9 सितंबर तक रांची से चलेगी. वहीं भागलपुर से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को 27 जुलाई से 10 सितंबर तक संचालित होगी.इसी प्रकार ट्रेन संख्या 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल रांची से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को 27 जुलाई से 11 सितंबर तक तथा भागलपुर से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को 28 जुलाई से 12 सितंबर तक चलेगी. दोनों ट्रेनें कुल 14-14 फेरे लगाएंगी.

लखीसराय, किऊल और अभयपुर को मिलेगा सीधा लाभ

दोनों विशेष ट्रेनें कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय, किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेंगी. इन ट्रेनों के लखीसराय रेलखंड से गुजरने के कारण जिले के यात्रियों और बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा.

यह रहे प्रमुख समय

समय-सारिणी के अनुसार रांची से खुलने वाली स्पेशल ट्रेन अभयपुर स्टेशन पर रात 3.55 बजे तथा किऊल जंक्शन पर रात 3.25 बजे पहुंचेगी. वहीं भागलपुर से लौटने वाली ट्रेन अभयपुर स्टेशन पर सुबह 10.40 बजे और किऊल जंक्शन पर सुबह 11.40 बजे पहुंचेगी.

यात्री सुविधाओं के दिए गए निर्देश

Shravani Mela Special Train: रेलवे अधिकारियों ने संबंधित विभागों को इन विशेष ट्रेनों में पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. रेलवे का मानना है कि श्रावणी मेला के दौरान इन ट्रेनों के परिचालन से भागलपुर, सुल्तानगंज, अभयपुर, किऊल, लखीसराय और झारखंड के बीच यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन