ePaper

बंधन बैंक ने मनाया 10वां स्थापना दिवस

Updated at : 22 Aug 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
बंधन बैंक ने मनाया 10वां स्थापना दिवस

नया बाजार दालपट्टी रोड स्थित बंधन बैंक के मुख्य शाखा में शुक्रवार को बैंक के 10वां स्थापना दिवस सीनियर मैनेजर अजय कुमार सिंह ने बैंक उपभोक्ताओं के साथ केक काटकर मनाया.

विज्ञापन

लखीसराय. नया बाजार दालपट्टी रोड स्थित बंधन बैंक के मुख्य शाखा में शुक्रवार को बैंक के 10वां स्थापना दिवस सीनियर मैनेजर अजय कुमार सिंह ने बैंक उपभोक्ताओं के साथ केक काटकर मनाया. इस दौरान सीनियर मैनेजर ने कहा कि यह बैंक पिछले 10 वर्षों में काफी उचाइयां प्राप्त की हैं, ग्राहकों की सेवा के लिए बैंक तत्पर रहती है. उन्होंने कहा कि बंधन बैंक अन्य बैंकों में तुलना में ग्राहकों को ज्यादा ब्याज देती है तथा छोटे-छोटे उद्यमी को लोन देकर रोजगार उपलब्ध कराती है. उन्होंने कहा कि जिले में मुख्य शाखा के अलावा सूर्यगढ़ा, बड़हिया, तेतरहाट के अलावा शहर में पचना रोड व विद्यापीठ चौक पर इसका मिनी ब्रांच है, जहां से ग्राहकों का सेवा का लाभ रहे हैं. मौके पर बैंक कर्मी राहुल कुमार, श्रीओम कुमार, रंजन पांडेय, शंभु कुमार, पप्पू कुमार, बैंक उपभोक्ता सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन