मारवाड़ी अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष बने अशोक, मंत्री सुमित

Updated:
विज्ञापन

अशोक बने मारवाड़ी अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष, सुमित मंत्री

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के नया बाजार चौक स्थित धर्मशाला में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच मारवाड़ी अग्रवाल पंचायत कमिटी का चुनाव हुआ. द्विवार्षिक सत्र 2025-27 के लिए हुए चुनाव में पुरानी बाजार निवासी अशोक राजगढ़िया अध्यक्ष व नया बाजार निवासी सुमित ड्रोलिया मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित हुए. विजेता अशोक राजगढ़िया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जय प्रकाश ड्रोलिया को कड़े मुकाबले में छह मतों से पराजित किया. जबकि मंत्री पद पर सुमित ड्रोलिया को जीत मिली. सुमित ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कांवरिया को 11 मतों से पराजित किया. कोषाध्यक्ष पद पर कमल खेतान निर्वाचित हुए. इस पद के लिए मनीष बंका एवं कमल खेतान प्रत्याशी थे. दोनों को बराबर 77-77 मत प्राप्त हुए. प्रत्याशियों एवं चुनाव पदाधिकारी रितेश बंका की सहमति से टॉस किया गया, जिसमें कमल खेतान विजेता घोषित हुए. मारवाड़ी अग्रवाल पंचायत के चुनाव पदाधिकारी रितेश बंका ने अध्यक्ष पद के विजेता अशोक राजगढ़िया, मंत्री पद के विजेता सुमित ड्रोलिया एवं कोषाध्यक्ष पद के विजेता कमल खेतान को विजयी प्रमाण पत्र दिया. चुनाव पदाधिकारी रितेश बंका ने बताया कि कमेटी के कुल 182 मत में से 156 वोट पड़े, दो मत रद्द पाये गए.

पुलिस एवं दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुआ चुनाव

चुनाव में दो गुटों के बीच भारी तनाव की स्थिति में अनुमंडल दंडाधिकारी ने सहायक नगर योजना पर्यवेक्षक लखीसराय के प्रवीण कुमार को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया था. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रवीण कुमार ने कबैया पुलिस की मौजूदगी में चुनाव एवं मतगणना कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन