अवैध बालू के साथ देसी कट्टा लहराकर भागने वाला युवक गिरफ्तार
Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 17 May 2025 9:29 PM
विज्ञापन
अवैध बालू के साथ देसी कट्टा लहराकर भागने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
लखीसराय.
जिले के तेतरहाट पुलिस ने शनिवार को शर्मा गांव से अवैध बालू के ट्रैक्टर के साथ हथियार लहराते हुए भागने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि आठ मई की सुबह शर्मा निवासी विभूति सिंह के पुत्र सत्यम कुमार सिंह ने पुलिस के ट्रैक्टर पर अवैध बालू ढोने एवं पुलिस को देखकर देसी कट्टा लहराने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. सत्यम कुमार सिंह अवैध बालू लेकर भाग गया था. इस बीच उनके द्वारा अवैध हथियार लहराया गया था. पुलिस ने सत्यम के खिलाफ थाना में आठ मई 2025 को 84/25 के तहत सुसंगत धारा के साथ साथ आर्म्स एक्ट भी लगाया था. तब से वह फरार चल रहा था, पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










