बड़हिया में सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 09 Feb 2026 6:44 PM

विज्ञापन

बड़हिया में सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू

विज्ञापन

251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

स्वामी अनंताचार्य जी महाराज के चतुर्थ बैकुंठ गमनोत्सव पर आयोजित हो रहा धार्मिक अनुष्ठान

बड़हिया. प्रखंड के जैतपुर स्थित श्री ठाकुर लक्ष्मी नारायण ठाकुरबाड़ी परिसर में सोमवार को धार्मिक उल्लास के साथ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ. यह आयोजन श्री 1008 स्वामी अनंताचार्य जी महाराज के चतुर्थ बैकुंठ गमनोत्सव के पावन अवसर पर किया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत 251 कन्याओं द्वारा निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.आचार्य सह कथावाचक दीपक शास्त्री जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में यजमान राजाराम सिंह एवं मनीषा देवी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके पश्चात गंगा घाट स्थित हनुमान मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई. सिर पर गंगाजल से भरा कलश धारण किए कन्याओं ने ढोल-नगाड़ों व गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण किया. यह शोभायात्रा शहीद द्वार, ग्रामीण बैंक, गणेश मंदिर व बड़की कुआं जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कथा स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए गए. आयोजन समिति ने जानकारी दी कि क्षेत्र व ग्राम कल्याण की भावना से आयोजित यह यज्ञ नाै फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक हुलासगंज से पधारे प्रख्यात कथावाचक आचार्य दीपक शास्त्री जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा. शोभायात्रा के दौरान संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन