विद्यालय अध्यापक संघ की नई कार्यकारिणी गठित, सुरभि बने अध्यक्ष

Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 28 May 2026 8:23 PM

विज्ञापन

सुरभि बने अध्यक्ष

विज्ञापन

-बीपीएससी शिक्षकों को मिले दायित्व

लखीसराय

बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की लखीसराय जिला कार्यकारिणी का गठन पुरानी बाजार स्थित एक निजी भवन में गुरुवार को किया गया. संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद कुमार की अध्यक्षता एवं संचालन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया. बैठक में आरती कुमारी और गुलशन कुमार को जिला उपाध्यक्ष, शुभम कुमार को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.

वहीं आकाश कुमार को उपसचिव, अविनाश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा जितेन्द्र कुमार को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया. नील निरंजन को मीडिया प्रभारी और अंकित कुमार को उप मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला.

महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सुरभि सुमन को जिला अध्यक्ष तथा पूजा कुमारी को उपाध्यक्ष के रूप में दी गई. इसके अलावा ऋषभ कुमार, सुधीर कुमार, प्रतिभा पांडेय, शिवम कुमार व ऋषभ राज को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोविंद कुमार ने कहा कि विद्यालय अध्यापक संघ बीपीएससी के माध्यम से उत्तीर्ण शिक्षकों का संगठन है. संघ छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कृतसंकल्पित है. उन्होंने बताया कि जल्द ही संघ का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को रखेगा.

विज्ञापन
RAVIKANT SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन