बाइपास पुल पर लगा बैरियर तोड़ा, पीडब्ल्यूडी ने कराया मरम्मत
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने कराया मरम्मत
विज्ञापन
-बालू माफिया पर उठ रहे सवाल
-पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से लगाया गया था हाइट बैरियर
लखीसरायबाइपास लखीसराय के क्षतिग्रस्त पुल पर लगा हाइट बैरियर 27 मई की रात किसी भारी वाहन द्वारा तोड़ दिया गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने 28 मई को बैरियर की मरम्मत कराकर दोबारा लगवा दिया है. बता दें आईआईटी पटना की तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद पुल पर भारी वाहनों का परिचालन बंद करने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने पुल के दोनों ओर हाइट बैरियर लगाये थे, जिससे भारी वाहनों का आवागमन रूक गया था. 27 मई की रात पुल के उत्तरी हिस्से का बैरियर तोड़ दिया गया. सुबह जिला प्रशासन को जानकारी मिलते ही एसडीओ प्रभाकर कुमार ने पीडब्ल्यूडी को मरम्मत के निर्देश दिये. सुबह ही बैरियर दुरुस्त कर फिर से भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया गया. स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि बैरियर तोड़ने के पीछे बालू माफिया का हाथ हो सकता है. एसडीओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि सुबह बैरियर क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी. मरम्मत के बाद बैरियर फिर से लगा दिया गया है, ताकि भारी वाहनों का परिचालन न हो सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









