ई-रिक्शा पलटने से युवती घायल, सदर अस्पताल में किया गया
सदर अस्पताल में किया गया
लखीसराय. जिले रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के झुलौना गांव स्थित मुख्य सड़क पर गुरुवार को ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार युवती के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहचान हलसी थाना क्षेत्र के बछहा गांव निवासी मनोज साव की 18 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई. दुर्घटना में ई-रिक्शा के बॉडी से दबने के कारण पीड़िता का बायां पैर गंभीर रूप घायल हो गया. जिसमें इलाज के दौरान 15 से अधिक टांका लगाया गया. घटना के बाद चालक ई-रिक्शा समेत मौके से फरार हो गया. एक अन्य युवक कवैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति निवासी मुकेश नोनिया के 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार ने पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









