इंदिरा आवास के लिए 20 हजार मांगी जा रही रिश्वत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

लाभार्थी सूची में अपर स्थिति में है नाम दर्ज डीएम के यहां शिकायत पहुंचने पर डीडीसी को जांच के लिए कहा लखीसराय : जिला प्रशासन से लेकर राज्य सचिवालय तक के निर्देशों के बावजूद कर्मियों द्वारा सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभुकों से कमीशन वसूली का कार्य जारी है़ ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने […]
विज्ञापन
लाभार्थी सूची में अपर स्थिति में है नाम दर्ज
डीएम के यहां शिकायत पहुंचने पर डीडीसी को जांच के लिए कहा
लखीसराय : जिला प्रशासन से लेकर राज्य सचिवालय तक के निर्देशों के बावजूद कर्मियों द्वारा सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभुकों से कमीशन वसूली का कार्य जारी है़ ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया, जब इंदिरा आवास के एक लाभार्थी ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी सुनील कुमार से की़ सूर्यगढ़ा प्रखंड के खर्रा गांव निवासी स्व मन्नू तांती की पत्नी सुमा देवी ने डीएम से भेंट कर अलीनगर गांव के ही शंभू के पुत्र रोशन कुमार व अलीनगर पंचायत के आवास सहायक झूना देवी द्वारा इंदिरा आवास दिलाने के लिए 20 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया़
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए फरियादी को डीडीसी रमेश कुमार के पास भेजा़ वहीं डीडीसी के पास फरियादी के पहुंचने पर डीडीसी ने इस संबंध में जांच कर कार्रवाई की बात कही़ जिसके बाद जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजु प्रसाद ने सुमा देवी को हर हाल में चालू वित्तीय वर्ष में ही उसके नाम से इंदिरा आवास आवंटन किये जाने का आश्वासन दिया़ डीडीसी ने कहा कि इंदिरा आवास की प्रक्रिया अब पूरी तरह पारदर्शी बन गयी है. इसके बावजूद अगर शिकायत मिली, तो संबंधित लोगों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
प्रखंडवार आवेदन की तिथि निर्धारित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




