महिलाओं पर पुलिस ने बरसायी लाठियां

Published at :30 Mar 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं पर पुलिस ने बरसायी लाठियां

आरटीपीएस काउंटर पर खाद्यान्न योजना का फॉर्म जमा करने उमड़ी भीड़ को काबू करने के िलए पुलिस ने कतार में खड़ी महिलाओं पर लाठी चार्ज कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गयी. लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित अनुमंडल कार्यालय में अवस्थित आरटीपीएस काउंटर पर बुधवार को भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस बलों द्वारा जमकर […]

विज्ञापन

आरटीपीएस काउंटर पर खाद्यान्न योजना का फॉर्म जमा करने उमड़ी भीड़ को काबू करने के िलए पुलिस ने कतार में खड़ी महिलाओं पर लाठी चार्ज कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गयी.

लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित अनुमंडल कार्यालय में अवस्थित आरटीपीएस काउंटर पर बुधवार को भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस बलों द्वारा जमकर लाठी चटकायी गयी. इसमें रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के बरतारा ग्रामवासी ममता कुमारी को गंभीर चोटें आयी. जबकि इस दौरान मची भगदड़ में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने की बात कही गयी. मौके पर पहुंचे कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार द्वारा अलग-अलग महिला व पुरुषों का कतार लगवाया गया.
साथ ही साथ सुरक्षा को लेकर तैनात बिहार पुलिस के जवान एवं महिला सिपाही को इसपर पूर्ण नियंत्रण रखने का निर्देश दिया. लगभग 12 लाख की आबादी वाले इस जिला में अभी तक मात्र लगभग 40 हजार लोग ही फिलहाल खाद्यान्न योजना से जुड़े हुए हैं. ऐसे में इस योजना से जुड़ने को लेकर फॉर्म जमा करने को लेकर अहले सुबह से रोजना सैकड़ों महिला-पुरुषों की भीड़ अनुमंडल कार्यालय में आरपीएस काउंटर पर पहुंच रही है. एक मात्र काउंटर से राशन के लिए फॉर्म जमा लिया जा रहा है. जबकि दूसरे काउंटर पर फॉर्म और जरूरी कागजात की जांच एवं परामर्श देने की व्यवस्था की गयी है. ज्ञात हो कि इन दिनों राशन कार्ड निर्माण का फॉर्म जमा करने की भारी भीड़ सुबह से ही उमड़ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन