लखीसराय में हलसी के थानेदार ने की आत्महत्या, गुमला के थे निवासी

लखीसराय : बिहार के लखीसराय में हलसी के थानेदार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.जानकारीके मुताबिक हलसी थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विश्राम भगत ने गुरुवार की देर रात गले मे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारीमाैकेपर पहुंचे. फिलहाल पुलिस मामलेकी जांचमेंजुटी […]
लखीसराय : बिहार के लखीसराय में हलसी के थानेदार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.जानकारीके मुताबिक हलसी थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विश्राम भगत ने गुरुवार की देर रात गले मे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारीमाैकेपर पहुंचे. फिलहाल पुलिस मामलेकी जांचमेंजुटी है.
बताया जाता है कि शामसात बजे पुलिस अवर निरीक्षक विश्राम भगत थाना से अपने कमरे पर गये थे. काफी देर बीत जाने के बाद जब पुलिसकर्मी खाना देनेवहां पहुंचे तो अंदर से कमरा बंद पाया. इस दौरान जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो सहकर्मियों ने खिड़की खोलाऔर पुलिस अवर निरीक्षक को फंदे से झूलता पाया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
गुमला के रहने वाले थे विश्राम भगत
मृतक विश्राम भगत झारखंड के गुमला के रहने वाले थे. घटना के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गयी है और पुुलिस मामले की जांच कर रही है. बतायाजाताहै कि मृतक थाने में भी अकेले में रहना पसंद करता थे इस कारण ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि उसने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




