बिजली चोरी मामले में दो के खिलाफ कार्रवाई

Published at :23 Mar 2017 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी मामले में दो के खिलाफ कार्रवाई

सूर्यगढ़ा : जेइ अरविंद कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को मानो एवं अलीनगर गांव में छापेमारी कर चोरी से बिजली का उपयोग करने के मामले में दो लोगों को दोषी पाया. जेइ ने बताया कि मानो गांव में शंकर रजक के यहां साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीव्यूशन कंपनी का 20 हजार […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : जेइ अरविंद कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को मानो एवं अलीनगर गांव में छापेमारी कर चोरी से बिजली का उपयोग करने के मामले में दो लोगों को दोषी पाया. जेइ ने बताया कि मानो गांव में शंकर रजक के यहां साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीव्यूशन कंपनी का 20 हजार आठ सौ रुपये बकाया है जिसकी वजह से उसका बिजली संबंध हटा दिया गया है.

बावजूद इसके शंकर रजक चोरी से अपने घर में बिजली का उपयोग करता पाया गया जिसमें कंपनी को 11015 रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया गया. अलीनगर गांव में मो उसमान बगैर वैद्य बिजली कनेक्शन लिए टोका फंसा कर चोरी कर रहा था. इससे एसबीपीडीसीएल को 16 हजार 86 रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान है. जेइ ने बताया कि प्राथमिकी के लिए सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन