तीन पूर्व व एक वर्तमान पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

Published at :20 Mar 2017 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
तीन पूर्व व एक वर्तमान पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

लखीसराय : धान खरीद मामले में अनियमितता पाये जाने के बाद जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश पर लखीसराय प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजय प्रसाद ने तत्कालीन पैक्स अध्यक्षों के विरुद्ध टाउन थाना में मामला दर्ज कराया है़ इसमें तीन पूर्व पैक्स अध्यक्ष व एक वर्तमान पैक्स अध्यक्ष शामिल हैं. टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि […]

विज्ञापन

लखीसराय : धान खरीद मामले में अनियमितता पाये जाने के बाद जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश पर लखीसराय प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजय प्रसाद ने तत्कालीन पैक्स अध्यक्षों के विरुद्ध टाउन थाना में मामला दर्ज कराया है़ इसमें तीन पूर्व पैक्स अध्यक्ष व एक वर्तमान पैक्स अध्यक्ष

शामिल हैं.
टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि इसमें टाउन थाना क्षेत्र के महिसोना गांव निवासी पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रामदेव सिंह, कछियाना पैक्स के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, मोरमा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह व गढ़ी विशनपुर पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं. इनलोगों पर धान खरीद में हुई अनियमितता मामले में जांच में सहयोग नहीं करने आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ जबकि,
इसी आरोप में जिले के पिपरिया प्रखंड क्षेत्र के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामविलास सिंह व सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के कजरा थाना क्षेत्र के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रेणु देवी के विरुद्ध पूर्व में ही संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया जा चुका है़ इन लोगों के विरुद्ध लोदिया ग्राम निवासी सह जदयू नेता कमल किशोर सिंह ने धान खरीद में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन