पंकज हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

नवगछिया : कदवा गांव तीस जुलाई को कटिहार के कुर्सेला निवासी पंकज कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी महिला कदवा निवासी शकुंतला देवी पति शम्भु मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से ही शकुंतला कदवा से पलायन कर गयी थी. कदवा ओपी थानेदार केके भारती ने गुप्त सूचना के आधार […]
नवगछिया : कदवा गांव तीस जुलाई को कटिहार के कुर्सेला निवासी पंकज कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी महिला कदवा निवासी शकुंतला देवी पति शम्भु मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से ही शकुंतला कदवा से पलायन कर गयी थी. कदवा ओपी थानेदार केके भारती ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला को खरीक थाना क्षेत्र के फरदपुर गांव से गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार कुर्सेला का पंकज अपने मामा के घर कदवा के लछमिनिया गांव में अपने मामा के यहाँ मृत अवस्था में पाया गया था. बात सामने आयी थी कि अपने ममेरे भाई की पत्नी शकुंतला देवी के साथ पंकज का प्रेम प्रसंग चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




