किऊल-जमालपुर रेलखंड पर आठ घंटे तक रहा मेगा ब्लॉक
Published by :Rajeev Murarai Sinha Sinha
Published at :26 Apr 2026 11:50 PM (IST)
विज्ञापन

किऊल-जमालपुर रेलखंड पर आठ घंटे तक रहा मेगा ब्लॉक
विज्ञापन
निर्धारित सात घंटे से एक घंटा का अधिक लिया गया समय
जनसेवा व बांका एक्सप्रेस के सफलतापूर्वक पास कराने के साथ बहाल हुआ परिचालन
सुबह 7:30 से अपराह्न 3:30 बजे तक परिचालन रहा पूर्णत: बाधित
पीरीबाजार. जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच अभयपुर और कजरा के रेल समपार फाटक संख्या 26 और 27 पर रेल अंडरपास के कार्य को लेकर रविवार को सात घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था. पूर्व से मेगा ब्लॉक का समय 7:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक निर्धारित था, लेकिन कार्य के 3:30 बजे पूर्ण किये जाने के बाद ब्लॉक सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. अभयपुर और कजरा रेलवे स्टेशनों के बीच गेट संख्या 26 और 27 पर सुबह से चल रहे इस कार्य के कारण ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह थमी रही. कार्य की जटिलता के कारण लगभग आठ घंटों तक इस रेलखंड पर सन्नाटा पसरा रहा. अभयपुर रेलवे स्टेशन, जो आमतौर पर यात्रियों की भीड़ से गुलजार रहता है, ब्लॉक के दौरान पूरी तरह वीरान नजर आया. राहत की बात यह रही कि रेलवे द्वारा इस ब्लॉक की सूचना पूर्व में ही जारी कर दी गयी थी, जिससे यात्रियों ने अपनी यात्रा की योजना पहले ही बदल ली थी और स्टेशनों पर भारी अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी. अभयपुर स्टेशन प्रबंधक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि अंडरपास का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद दोपहर 3:30 बजे से ट्रेनों का परिचालन पुनः शुरू कर दिया गया. 13241 अप बांका-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस परिचालन शुरू होने के बाद पहली ट्रेन रही. जो दोपहर 3:21 बजे अभयपुर पहुंची और 3:36 बजे किऊल के लिए रवाना हुई. वहीं भागलपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाली 13419 अप जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन शाम 4:00 बजे अभयपुर स्टेशन पहुंची और 4:06 बजे अपने गंतव्य की ओर बढ़ी.———-
लेवल क्रॉसिंग बंद, पर काम पूरा पटरी पर लौटी ट्रेनें
कजरा. अभयपुर–कजरा रेलखंड में लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 26 एवं 27 पर लिमिटेड हाइट सब-वे निर्माण कार्य के कारण रविवार, 26 अप्रैल 2026 को करीब सात घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया. यह ब्लॉक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक प्रभावी रहा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से चल रहा यह निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में था और निर्धारित समय के भीतर इसे पूरा कर लिया गया. ब्लॉक के दौरान इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा, हालांकि कार्य पूरा होते ही रेल परिचालन को धीरे-धीरे सामान्य किया गया. अप लाइन यानि कजरा से किउल की ओर पर पहली ट्रेन शाम करीब 4 बजे चली, जो 13241 बांका–राजेंद्र नगर इंटरसिटी थी. इस ट्रेन के परिचालन के साथ ही यात्रियों को काफी राहत मिली. वहीं डाउन लाइन यानि कजरा से जमालपुर की ओर पर ट्रेनों के लेट होने के कारण परिचालन थोड़ा देर से शुरू हो सका. इस दिशा में पहली ट्रेन 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस हावड़ा की ओर जाने वाली थी, जो लगभग शाम 5 बजकर 35 मिनट पर कजरा स्टेशन से गुजरी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सब-वे निर्माण पूरा होने से अब लेवल क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित हो जायेगा. रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस तरह के निर्माण कार्य यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किये जाते हैं. ब्लॉक के कारण दिनभर यात्रियों को कुछ असुविधा जरूर हुई, लेकिन काम पूरा होने के बाद अब रेल यातायात के सुचारू होने की उम्मीद जतायी जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




