ठंड बढ़ने से व्यवसायियों की बाछें खिली

Published at :09 Dec 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड बढ़ने से व्यवसायियों की बाछें खिली

सूर्यगढ़ा : एक ओर जहां हरेक वर्ग के लोग ठंड के आगोश में आकार परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार में गरम कपड़े व इलेक्ट्रीक कारोबारी के चेहरे खिल उठे हैं. अचानक ठंड बढ़ने से बाजार में इलेक्ट्रिकल, ऊलेन कपड़े आदि की बिक्री बढ़ गयी है. रंग-बिरंगे ऊनी कपड़ों से लेकर फैंसी चादर, जैकेट, स्वेटर, […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : एक ओर जहां हरेक वर्ग के लोग ठंड के आगोश में आकार परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बाजार में गरम कपड़े व इलेक्ट्रीक कारोबारी के चेहरे खिल उठे हैं. अचानक ठंड बढ़ने से बाजार में इलेक्ट्रिकल, ऊलेन कपड़े आदि की बिक्री बढ़ गयी है. रंग-बिरंगे ऊनी कपड़ों से लेकर फैंसी चादर, जैकेट, स्वेटर, स्कार्प, मफलर, टोपी, इनर, कंबल, थर्मोकोट आदि से बाजार पट चुका है.

गरम कपड़ों की बिक्री ने पकड़ा जोर
ठंड बढ़ने के साथ गरम कपड़ों के बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गयी है. रेडिमेड व्यवसायियों के मुताबिक वाशिंग स्वेटर, इनर, थर्मोकोट, कंबल, गरमी देने वाला सॉफ्ट व हल्का चादर आदि की डिमांड है. इलेक्ट्रिकल दुकानों में ब्लोअर, रूम हीटर, गीजर, इमरसन रड आदि की बिक्री काफी बढ़ गयी है. इलेक्ट्रिक दुकानदार अरुण कुमार ने मुताबिक इमरसन रॉड, रूम हीटर आदि की बिक्री ने जोर पकड़ा है. बाजार में कम बिजली की खपत वाले गीजर का भी डिमांड है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन