प्रेमिका की चाकू मार कर हत्या

Published at :08 Dec 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका की चाकू मार कर हत्या

प्रेमी ने खुद को भी किया घायल जिंदगी से जूझ रहा प्रेमी, पटना रेफर लखीसराय : बुधवार को शहर के नया बाजार स्थित वार्ड संख्या 16 पंजाबी मुहल्ले के एक घर में प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मार कर हत्या करने के बाद खुद भी चाकू मारकर आत्महत्या का […]

विज्ञापन

प्रेमी ने खुद को भी किया घायल

जिंदगी से जूझ रहा प्रेमी, पटना रेफर
लखीसराय : बुधवार को शहर के नया बाजार स्थित वार्ड संख्या 16 पंजाबी मुहल्ले के एक घर में प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मार कर हत्या करने के बाद खुद भी चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया. आसपास के लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने युवक को जख्मी हालत में उठा कर सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सकों ने उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
वार्ड नंबर 20 पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के पास किराये के मकान में रह रहे सीताराम साव का 24 वर्षीय पुत्र भरत कुमार व उसी के पास रहने वाले मुरारी पांडेय की पुत्री सोनी कुमारी (22 वर्ष) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. भरत ने प्रेमिका से मिलने-जुलने Âबाकी पेज 15 पर
प्रेमिका की चाकू…
के लिए पंजाबी मुहल्ला में पवन कुमार नामक व्यक्ति के मकान में एक सप्ताह पूर्व किराये का एक मकान लिया था. बुधवार की दोपहर प्रेमी युगल अपने किराये के मकान में पहुंचे. जहां भरत ने सोनी की चाकू मार कर हत्या कर दी व खुद को भी चाकू से गोद कर बुरी तरह घायल कर लिया. पड़ोस के लोगों ने दोनों की चीत्कार सुनने के बाद इसकी सूचना कवैया थाना को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस युवक को सदर अस्पताल ले गयी. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ पंकज कुमार भी मौके पर पहुंचे व घटना की पूरी जानकारी ली. एसडीपीओ ने बताया कि युवती की मौत हो चुकी है जबकि युवक भरत को घायलावस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसकी स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया. उन्होंने बताया कि बिना जांच पड़ाल किये प्रेमी युगल को मकान किराये पर देने के संबंध में मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जायेगी.
भरत को इलाज के लिए ले जाती पुलिस.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन