बैंकों में कैश की कमी से लोग हलकान

Published at :30 Nov 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों में कैश की कमी से लोग हलकान

परेशानी बरकरार . लंबी कतार में लग इंतजार करते रहे लोग, नहीं खुला एटीएम का शटर नोटबंदी की घोषणा के एक पखवारे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बैंकों की स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है़ लखीसराय : बैंकों द्वारा स्थापित एटीएम पर शटर डाउन के साथ एटीएम खराब होने की सूचना तख्ती […]

विज्ञापन

परेशानी बरकरार . लंबी कतार में लग इंतजार करते रहे लोग, नहीं खुला एटीएम का शटर

नोटबंदी की घोषणा के एक पखवारे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बैंकों की स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है़
लखीसराय : बैंकों द्वारा स्थापित एटीएम पर शटर डाउन के साथ एटीएम खराब होने की सूचना तख्ती लगा कर दी जा रही है. मंगलवार की दोपहर तक पुरानी बाजार में स्थापित यूनियन बैंक में निकासी का कार्य ठप पड़ा था. शाखा प्रबंधक अनुपस्थित थे तो बैंक कर्मी कैश का अभाव बता कर सेवा देने में असमर्थता व्यक्त कर रहे थे. हालांकि नोटबंदी के साथ ही बंद पड़े पुरानी बाजार का इंडियन बैंक का एटीएम, पोस्ट ऑफिस नया बाजार का एटीएम मंगलवार को खाताधारकों के दर्शन के लिए खोला गया था.
इससे खाताधारकों को कोई सुविधा नहीं मिली. इसी जगह पर स्थापित बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सभी बैंकिंग कार्य दोपहर तक ठप पड़ा हुआ था. इधर ग्राहकों को भीड़ से बचाव को लेकर स्थापित किये गये ग्राहक सेवा केंद्रों मे बैंकिंग कार्य बाधित पड़ा है. आइसीआइसीआइ का सभी एटीएम शटर डाउन की स्थिति में है तो केनरा बैंक, एसबीआइ, बंधन बैंक टिमटिमाते तारे की तरह खुला और बंद देखा जा रहा है. लोग जानकारी के अभाव में इधर उधर भटक रहे हैं. उपर से रुपया की उपलब्धता प्राप्त होते ही स्थिति में सुधार हो जायेगा. वहीं एसबीआइ मुख्य शाखा के प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि आरबीआइ द्वारा पर्याप्त मात्रा में कैश उपलब्ध करा दिया गया है. जिले में स्थापित विभिन्न बैंकों के शाखाओं को कैश उपलब्ध करा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन