Lakhisari मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का हाल : बोर्ड तो लगा दिया, पर धरातल पर निर्माण का ''अता-पता'' नहीं

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :27 Apr 2026 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
Lakhisari मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का हाल : बोर्ड तो लगा दिया, पर धरातल पर निर्माण का ''अता-पता'' नहीं

विकास के दावों के बीच लखीसराय जिले से विभागीय लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आयी है, जो सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है.

विज्ञापन

हलसी(लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट Lakhisari News : विकास के दावों के बीच लखीसराय जिले से विभागीय लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आयी है, जो सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली एक सड़क, जिसका कार्य एक महीने में पूरा होना था, उसका अभी तक ”श्रीगणेश” भी नहीं हो सका है. हलसी थाना क्षेत्र के नोमा-लाहौरा सड़क से शिव मंदिर तक निर्माण कार्य के लिए योजना स्थल पर सरकारी बोर्ड तो शान से लगा दिया गया है, लेकिन सड़क का नामोनिशान नहीं है. बोर्ड पर अंकित आंकड़ों के अनुसार, इस 1.400 किलोमीटर लंबी सड़क (0.700 किमी बिटुमिनस और 0.700 किमी पीसीसी) के लिए 50.216 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि आवंटित है. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, इस कार्य के शुरू होने की तिथि 30 मई 2025 थी और इसे 29 मई 2026 तक पूर्ण कर लिया जाना था. विडंबना देखिए कि कार्य समाप्ति में महज एक महीना शेष बचा है, लेकिन मौके पर मिट्टी का एक ढेला तक नहीं लगाया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विभाग जादुई तरीके से एक महीने में डेढ़ किलोमीटर की पक्की सड़क तैयार कर देगा. ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल लखीसराय की देखरेख में होने वाले इस कार्य में विभागीय उदासीनता साफ झलक रही है. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ढील के कारण संवेदक अपनी मनमानी कर रहे हैं. नियम-कानूनों को ताक पर रखकर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है. योजना स्थल पर बोर्ड लगाना केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है. समय पर काम न होना अब आम बात होती जा रही है. इस मामले में न तो संवेदक को समय सीमा की परवाह है और न ही विभागीय अधिकारियों को जवाबदेही का डर. क्या जिला प्रशासन और विभाग के वरीय अधिकारी इस ”अदृश्य विकास” का संज्ञान लेंगे, या यह सड़क भी फाइलों में ही बनकर ”चमकती” रहेगी.

बोले अधिकारी

ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि जल्द से ही सड़क निर्माण की जायेगी. सड़क निर्माण को लेकर संवेदक को जल्द से काम शुरू करने को कहा गया है. एक सप्ताह के अंदर काम शुरू हो जाएगी छोटा सड़क रहने के कारण लेट हो रही थी, लेकिन जल्द ही एक माह के अंदर कार्य पूरा भी कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन