संजय सिंह हत्याकांड में कार्यानंद सिंह दोषी करार

लखीसराय : शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक के न्यायालय में विचारण के उपरांत सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 138/11 के तहत संजय सिंह हत्याकांड में नामजद कार्यानंद सिंह को दोषी करार दिया गया है. इस संबंध में सिविल कोर्ट लखीसराय के लोक अभियोजक यदुनंदन महतो ने बताया कि उक्त मामले में 25 […]
लखीसराय : शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक के न्यायालय में विचारण के उपरांत सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 138/11 के तहत संजय सिंह हत्याकांड में नामजद कार्यानंद सिंह को दोषी करार दिया गया है. इस संबंध में सिविल कोर्ट लखीसराय के लोक अभियोजक यदुनंदन महतो ने बताया कि उक्त मामले में 25 नवंबर को सजा सुनायी जायेगी.
उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में 27 अगस्त को मानो रामपुर गांव में संजय सिंह की गोली मार कर उस समय हत्या कर दी गयी थी जब वे अपने घर के बगल में परिवार व बच्चों के साथ सोये हुए थे. हत्या के बाद संजय सिंह की पत्नी नीलू देवी के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 138/11 दर्ज किया गया. इसमें मानो गांव के ही कार्यानंद सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




