80 लीटर शराब बरामद, तस्कर महिला समेत तीन गिरफ्तार
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

80 लीटर शराब बरामद, तस्कर महिला समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
सघन जांच अभियान के दौरान एक बाइक जब्त, शराब पीने के आरोप में पांच अन्य भी धराये
लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर चलाये गये सघन जांच अभियान में 80 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला सहित दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में उपयोग की जा रही एक बाइक भी जब्त की है. इसके अतिरिक्त, शराब का सेवन करने के आरोप में पांच अन्य लोगों को भी पकड़ा गया.तस्करों की गिरफ्तारी व बरामदगी
उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि खर्रा निवासी जनार्दन यादव के पुत्र दिलखुश कुमार को एक बाइक पर गैलन में रखे 60 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. झाझा (जमुई) थाना क्षेत्र के कठौतिया निवासी ठाकुर बेसरा के पुत्र पिंटू बेसरा को शराब के साथ पकड़ा गया. भेनौरा निवासी मनोगी चौधरी की पत्नी निर्मला देवी को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.शराब पीने वाले भी आये पकड़ में
जांच अभियान के दौरान शराब पीने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान झाखर निवासी भरत पासवान (पिता गंगो पासवान) एवं मिथुन कुमार (पिता टुनटुन मंडल), बड़हिया निवासी आकाश कुमार (पिता उमेश पासवान) एवं सुमित कुमार रावत (पिता राजराम राउत), मेदनीचौकी निवासी अमरजीत कुमार (पिता भगवान पासवान) के रूप में की गयी है. उत्पाद निरीक्षक ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किये गये सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का यह सघन जांच अभियान जिले में शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










